आजमगढ़। शहर के हरिऔध कला केंद्र में पुलिस विभाग के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन और ओपी जायसवाल ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक प्रोफाइल से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और ओटीपी फ्रॉड के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं साइबर एक्सपर्ट ओपी जायसवाल ने सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का महत्व, महिलाओं और बच्चों को साइबर बुलिंग से सुरक्षित रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन भी दिया।
कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ और बलिया से मिशन शक्ति और साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा चार विद्यालयों की छात्राओं ने भी सहभागिता की, जिससे उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इस अवसर पर मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें तीनों जनपदों के कुल 100 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। डीआईजी सुनील कुमार ने मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा में शीर्ष चार पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।आजमगढ़ पुलिस की शान है ओपी जायसवाल : डीआईजी
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और यातायात जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में साइबर सुरक्षा मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने साइबर सेल के हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि ओपी जायसवाल आजमगढ़ पुलिस की शान हैं, जान हैं। ये बहुत मेहनत करते हैं। इस पर सभागार में उपस्थित अधिकारियों, पुलिस के जवानों ने ताली बजाकर हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल का उत्साहवर्धन किया।
Tags
Azamgarh
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news