जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर में एन.सी.टी.ई. पाठ्यक्रमानुसार 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया जिसमें कालेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना हैं तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने बीएड बिभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ-साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित समस्त प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराते हुए बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिसमें शक्ति, लचीलापन, संतुलन बढ़ाना और तनाव-चिंता कम करना शामिल है। यह शरीर के जोड़ों के दर्द, हृदय स्वास्थ्य, चयापचय और बेहतर नींद में सहायक है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील दत्त मिश्र, डॉ. प्रज्वलित यादव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. गुलाब मौर्य, डॉ. जीवन यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news