आजमगढ़। पुलिस लाइन में स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक की गई।
इस मौके पर जनपद के व्यापारी बंधुओं, पेट्रोल पम्प संचालकों एवं बैंक मित्रों/माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान व्यापारियों द्वारा शहर में जाम की समस्या, अवैध पार्किंग, हाफिजपुर चौराहे पर जलभराव, बड़े वाहनों की अनियंत्रित एंट्री, बाजार क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता, सब्जी मंडी क्षेत्र में सुबह जाम की स्थिति तथा बिजली बिलिंग में त्रुटियों जैसी समस्याएं उठायी गयीं।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा थाना एएचटी, विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, साइबर सेल से मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल, थाना एएचटी के अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात पुलिस, नगर पालिका के पदाधिकारी, विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी बंधु, पेट्रोल पम्प मालिक एवं सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।
साइबर फ्राड से बचाव ही सुरक्षा: ओम प्रकाश जायसवाल
साइबर अपराधों— जैसे फर्जी APK फाइल, बिजली बिल लिंक के माध्यम से ठगी, QR कोड स्कैन फ्रॉड एवं "डिजिटल अरेस्ट" के संबंध में साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने तथा वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने की अपील किया। उन्होंने आगे बताया कि यातायात व्यवस्था सुधार हेतु यातायात निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया जा रहा है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news