Entertainment : रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में मारी बाज़ी

भारतीय सिनेमा एक बड़े तूफान की दहलीज़ पर खड़ा है और उस तूफान का नाम है 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'। रॉकिंग स्टार यश की यह आने वाली फिल्म देश की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों की सूची में टॉप पर पहुंच चुकी है। रियल टाइम पॉपुलैरिटी में 28 प्रतिशत की दमदार हिस्सेदारी के साथ यह साफ इशारा है कि दर्शक किसी आम फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई इवेंट के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। इस दीवानगी की एक बड़ी वजह फिल्म की वह झलक है जिसने आते ही माहौल गर्म कर दिया।
अपने जन्मदिन पर यश ने जो टीज़र रिलीज़ किया, वह सिर्फ एक झलक नहीं बल्कि पूरा धमाका था। इतना बेखौफ, इतना ग्लोबल और इतना बेबाक कि उसने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को उसकी कंफर्ट ज़ोन से बाहर खींच लिया। जानलेवा और अल्ट्रा कूल 'राया' के अवतार में यश ने साफ कर दिया कि वह गैंगस्टर वाले एटिट्यूड के साथ गेम बदलने आए हैं। जब फिल्म का टाइटल पहली बार सामने आया था, तब वह शरारती और उकसाने वाला लगा था, लेकिन किरदार की झलक के बाद एक बात बिल्कुल साफ हो गई कि यह मज़ाक नहीं है। इंटरनेशनल ट्रीटमेंट, बेधड़क वीएफएक्स और दमदार विज़ुअल 'टॉक्सिक' को ऐसी फिल्म के रूप में खड़ा कर दिया है जो सरहदों से आगे देखने का साहस रखती है।
इस ज़हरीली और रहस्यमयी दुनिया को और गहराई देता है इसका दमदार कलाकारों का समूह। कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे पावरहाउस परफॉर्मर्स के साथ यह फिल्म सिर्फ एक स्टार शोकेस नहीं, बल्कि किरदारों से भरी एक लेयर्ड यूनिवर्स बनकर उभरती है। दमदार टीज़र, इंटरनेशनल क्राफ्ट और निडर कहानी के साथ 'टॉक्सिक' ने यह सवाल छेड़ दिया है कि भारतीय सिनेमा अब किस दिशा में बढ़ रहा है। और अगर झलक कुछ कहती है, तो यश की यह फेयरीटेल खतरनाक है और कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं। टीज़र के आख़िरी शब्दों में कहा जाए तो, डैडी वाकई घर आ चुके हैं।
इस बड़े सपने के पीछे तकनीकी टीम भी उतनी ही विशाल है। नेशनल अवॉर्ड विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि, संगीत में रवि बसरूर, एडिटिंग में उज्ज्वल कुलकर्णी और प्रोडक्शन डिज़ाइन में टीपी आबिद जैसे नाम फिल्म की ताकत को कई गुना बढ़ाते हैं। एक्शन सीक्वेंसेज़ को हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड विनर एक्शन डायरेक्टर्स अनबरीव और केचा खम्फाकदी ने मिलकर कोरियोग्राफ किया है, जो इंडियन और इंटरनेशनल एक्शन का जबरदस्त मेल है।
यश और गीथू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्ज़न की तैयारी इस बात का सबूत है कि फिल्म की सोच पूरी तरह ग्लोबल है।
वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएनz प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534