Jaunpur : ​युवा सम्मेलन का किया गया आयोजन

महेश पाल @ जमालापुर, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित श्रीराम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य युवा सम्मेलन आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मछलीशहर जिला प्रचारक राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अतिथि खण्ड रामनगर खण्ड चालक ओंकारनाथ श्रीवास्तव रहे। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। जैसे पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पेड़ पानी प्लास्टिक के प्रति जागरूपता, राष्ट्र हित और जनहित की विचार धारा के साथ युवाओं को विवेकानंद जी को प्रेरणा श्रोत मानकर उनका मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। समता, समानता, भाईचारा, स्व का भाव रखे। कार्यक्रम में खण्ड कार्यवाह अजीत जी, स्वयंसेवक प्रवेश जी, रण बहादुर जी, प्रदीप जी, मनीष जी, अमित जी, दीपक जी, कन्हैया जी, पत्रकार महेश जी, अमित जी, सुनील जी, अमित जी, राजेश जी, धीरज जी, उत्तम जी, जय प्रकाश जी, राजीव प्रताप, आनंद जी, अमित जी, रमाशंकर जी, दुर्गेश जी, खण्ड रामनगर के समस्त स्वयंसेवक सहित तमाम छात्र—छात्रा आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534