Jaunpur : ​100 बहादुर बेटियों का मिशन वीरांगना ट्रस्ट से मिला सम्मान

मुश्किल समय में आत्मरक्षा ही काम आता है: गोल्डी गुप्ता
जौनपुर। जनपद के शम्भूगंज के मझौली सर्वोदय चिल्ड्रन जूनियर हाईस्कूल के करीब 100 छात्राओं को राष्ट्रीय खिलाड़ी ताइक्वांडो के प्रवीण मिश्रा द्वारा विगत 10 दिनों से नि:शुल्क मिशन वीरांगना खेल एवं एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से नि:शुल्क मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दिया जा रहा था। यह मुहिम पूरे जिले में चलायी जा रही है। नि:शुल्क मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट के माध्यम से इन बहादुर बेटियों को सम्मानित करने पहुंचे मुख्य अतिथि आईपीएस गोल्डी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा और शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक मनीष प्रसाद रहे ने 100 बेटियों को मिशन वीरांगना का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि इस ट्रस्ट का उद्देश्य 10 लाख बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देकर इनका नारी सशक्तिकरण द्वारा बहादुर बनाना है। यह मुहिम बहुत तेजी से पूरी जौनपुर में हर ब्लाक में चल रहा है। वहीं आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने कहा कि आज ऐसी मुहिम को पूरे उत्तर प्रदेश में होनी चाहिये, क्योंकि मुश्किल समय में यही मार्शल आर्ट उनका काम में आना है। हमारी तरफ से कोई प्रशासनिक सेवा  चाहिये तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं। ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने कहा कि हमारा ट्रस्ट मुख्य रूप से नारी सशक्तिकरण के लिये ही बना है। इसी कड़ी में विद्यालय की प्रिंसिपल अरूणा सिंह और प्रबंधक विपिन सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर आनन्द शुक्ला, ताइक्वांडो मैनेजमेंट मिश्रा जी सहित सैकड़ों ग्रामीण, अभिभावक आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534