जौनपुर। बंगाल से शुरू हुआ कायस्थ महासभा 7235 भारत आज देश स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तेज़ी से पूरे देश में विस्तार हो रहा है। उक्त विचार कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुम्बई ने जौनपुर दौरे पर व्यक्त किया। इसके पहले वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. उमाकान्त श्रीवास्तव के उमरपुर आवास पर सत्य प्रकाश जी का स्वागत किया गया जहां उन्होंने बताया कि अभी महाराष्ट्र में प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई जहां कायस्थ समाज ने भारी संख्या में शामिल होकर कायस्थ महासभा 7235 से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाये। बैठक में सांसद संजय निरुपम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंत्री, अधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही मुम्बई में भगवान चित्रगुप्त जी मंदिर निर्माण हेतु साथ देने का वादा करते हुये कहा कि कायस्थ समाज ने देश के आजादी से लेकर आज तक राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है और करता रहेगा।
इसके अलावा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव सहित तमाम वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। वहीं शीघ्र ही लखनऊ में प्रदेश कार्यालय खोलने की बात कही गयी। सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. उमाकांत श्रीवास्तव एवं संचालन जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ सुधीर श्रीवास्तव, डॉ मिथलेश श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news