Jaunpur : ​श्री सर्वेश्वरी समूह ने वृद्धाश्रम में बांटा फल एवं दैनिक उपयोग सामग्री

जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की नवीन शाखा भवन के भूमि पूजन दिवस पर मंगलवार को सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजन को फल, बिस्कुट एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गईं। इसके पहले समूह के संस्थापक अघोरेश्वर महाप्रभु तथा वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद बाबा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी समरजीत सिंह ने बताया कि आज का दिन समूह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन गुरुपद बाबा द्वारा रामराय पट्टी वन विहार मार्ग पर शाखा के नवीन भवन हेतु भूमि पूजन किया गया था। श्री सर्वेश्वरी समूह मानवता की सेवा तथा लोगों के अध्यात्मिक विकास प्रगति एवं कल्याण के लिए समर्पित है। समूह निर्धन एवं असहायों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
वहीं शाखा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये भविष्य में भी वृद्धाश्रम में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर समूह के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। अन्त में आश्रम के प्रबंधक रवि चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, शिवपूजन सिंह, तेज प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र सिंह, सीबी सिंह, भानु प्रताप सिंह, हृदय प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534