जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम द्वारा हाल ही में किए गए एक खुलासे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय हिंदू मित्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे 'फर्जी' करार दिया है। इसके विरोध में उन्होंने आगामी 11 फरवरी को बदलापुर स्थित विद्यावती रिसोर्ट में ऐतिहासिक 'जनता की अदालत: लोकतांत्रिक जन संवाद' आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने बताया कि यह आयोजन पुलिस द्वारा तीन निर्दोष और नाबालिग बच्चों को जबरन किसी मामले में फंसाए जाने के विरोध में किया जा रहा है। आरोप भी लगाया कि पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें निर्णय की कमान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के हाथों में सौंपने की तैयारी है। अरविंद 'जनता की अदालत' में मुख्य निर्णायक के रूप में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, रमेश चंद्र मिश्रा विधायक बदलापुर और ओम प्रकाश दुबे पूर्व विधायक को आमंत्रित किया गया है। श्री पाण्डेय ने कहा, "हम चाहते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी और जननायक खुद जनता के बीच आयें और पुलिस की कार्यप्रणाली का सच देखें। यह जन-संवाद केवल विरोध नहीं, बल्कि उन नाबालिगों के लिए न्याय की पुकार है जिनका जीवन खाकी के गलत फैसले ने संकट में डाल दिया है।"
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news