Jaunpur : ​14 से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करके वितरित कर दिया जाय

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2026 के मुंशी/मौलवी एवं आलिम, की परिक्षाएं निर्गत समय सारणी के अनुसार 17 से 22 फरवरी के मध्य संचालित होने वाली दोनों पालियों के समस्त मुंशी/मौलवी एवं आलिम स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिये गये हैं। मदरसों द्वारा अपने लॉग इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड करते हुये मदरसा प्रधानाचार्य द्वारा अपने हस्ताक्षरोपरान्त सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जायं तथा डेस्क स्लिप एवं उपस्थित पत्रक परीक्षा केन्द्र की लागिन पर उपलब्ध है जिसको परीक्षा केन्द्र द्वारा स्वयं डाउनलोड कर लिया जाय तथा परीक्षा केन्द्र द्वारा अपनी लॉग इनसे परीक्षा पाली की समाप्ति के उपरान्त मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों का प्रारम्भिक पासवर्ड इनीशियल पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है जिसको केन्द्र व्यवस्थापक तत्काल अपडेट कर लें। उपरोक्त के क्रम में समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/लिपिक 14 फरवरी से पूर्व सम्बन्धित मदरसे परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर ससमय वितरित कर दें।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534