Jaunpur : ​डीएम ने सुजानगंज ब्लाक का किया निरीक्षण

तरूण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने स्थानीय खंड विकास अधिकारी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एईआरओ से नोटिस निर्गत करने की प्रकिया, अपलोड, नोटिस वितरण, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि नोटिस निर्गत करने के उपरांत अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई की प्रकिया में तेजी लाई जाय जिससे समयबद्ध रूप से इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534