Jaunpur : ​जिलास्तरीय प्रगति, स्वाभिमान एवं सफलता की ओर 2.0' बाल उत्सव सम्पन्न

जौनपुर। जनपद स्तरीय "प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0" बाल उत्सव डायट के ऑडिटोरियम हॉल में हुआ जिसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं डायट प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया जिसके बाद डीसी बालिका शिक्षा शोभा तिवारी ने बुकें भेंट करके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पटेल ने जनपद में संचालित विभागीय नवाचारों एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि बालिका शिक्षा को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में जनपद के 21 विकास खंडों के बालिका नोडल एवं ब्लॉक स्तर से चयनित 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के लिए दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं— "मेरे बदलाव की कहानी" एवं कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता। जनपद स्तर से चयनित 5-5 बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। प्रतिभागी बच्चों ने मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा आलोक गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, एसआरजी टीम के सदस्य, विभिन्न विकास खंडों से आये शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534