Jaunpur : लखनऊ के मेदांता में चयनित हुये डा. कीर्तिवर्धन

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। लखनऊ के वेदांता डीएनबी आर्थों में कीर्तिवर्धन सिंह के चयन होने की खबर जैसे ही उनके ननिहाल कनौरा गांव में हुई परिवार में खुशी का माहौल छा गया।परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस आशय की जानकारी देते हुए सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटसन के चेयरमैन डॉ अवनीश सिंह ने बताया कि कीर्तिवर्धन का चयन लखनऊ के मेदांता के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट मे होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। कीर्तिवर्धन बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। वह एमबीबीएस की पढ़ाई केजीएमयू कॉलेज से पूरी करी पहले ही प्रयास में एमबीबीएस में दाखिला मिला। एक साल कड़ी मेहनत करने के बाद डीएनबी आर्थो में चयन हुआ, क्योंकि जनरल सीट पर मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन करना बहुत ही कठिन होता है। ऐसे में यह उपलब्धि अपने आपमें अहम हो जाती है। इस अवसर पर डॉ. सुरेश, सरत सिंह, शुभम, मनीष, जितेन्द्र स्वाति, ज्योति, प्रिया, रूपम, श्वेता, गुरुदीप, गौरव, प्रिंस सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534