Jaunpur : ​शाहगंज पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका में कुल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें चालान कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गोलू पुत्र साहब लाल गौतम, रिंकू पुत्र लालमन गौतम निवासी ठकठौलिया, विशाल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी काशीराम आवास कॉलोनी पावर हाउस भादी, दीपक पुत्र स्व. महेन्द्र गौतम तथा विनय पुत्र रामाश्रय गौतम निवासी समैसा थाना शाहगंज शामिल हैं। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह एवं उपनिरीक्षक सुभाष गिरी पुलिस टीम के साथ द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534