विकास यादव @ बक्शा, जौनपुर। यादव महासभा के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बेल्छा गांव में गोष्ठी करके बच्चों एवं लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। इस दौरान बताया गया कि आज जहाँ बहुत सारे नौजवान यहाँ—वहाँ घूमते फिरते एवं मोबाइल देखने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, वहीं निलेश कुमार गाँव के बच्चों को इकट्ठा करके उन्हें पढ़ाने में जुटे हुए हैं। निलेश का आभार व्यक्त करते हुए कमलेश यादव ने कहा कि शिक्षा ही ग़रीबी मिटायेगी। शिक्षा की रोशनी ही ग़रीबों के जीवन में ख़ुशियाँ बरसाएगी। आज हाईस्कूल और इंटरमीडियट करने के बाद बहुत सारे बच्चे पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर रोज़ी—रोटी के चक्कर में कमाने चले जाते हैं। ऐसे बच्चों के परिवारों से उन्होंने अनुरोध किया कि आप एक टाइम रोटी मत खाइये लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाइये। साथ ही आज सरकार की बहुत सारी योजनाए हैं जो बच्चों को आगे पढ़ाई करने में मदद करती है। हर जागरुक नागरिक का फ़र्ज़ है वह अपने अग़ल बग़ल रहने वाले आम लोगों को शिक्षा के महत्व को समझाये उन्हें शिक्षा से जीवन में होने वाले बदलाव के बारे में बतायें। शिक्षित और जागरुक नागरिक ही किसी किसी भी देश की असली ताक़त होते हैं और उसे बुलंदी पर पहुँचाते हैं। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश (प्रेम मठ), राकेश कुमार, राम मिलन, धर्मेन्द्र, विशाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news