Jaunpur : ​मासूम रोजेदार के जिद के आगे झुका परिवार

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। रमज़ान के पवित्र माह में इबादत के लिए बच्चे भी रोज़ा रख रहे हैं। नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नंबर 9 के निवासी पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खान के दोनों नातियों नें रोज़ा रखकर एक मिशाल पेश किया है। बेरोजे़दार लोगों को सीख दी कि आप को भी पवित्र माह रमज़ान में सभी लोगों को रोज़ा रखकर सवाब हासिल करना चाहिये और अपने किये गुनाहों से तौबा करना चाहिये।
सिपाह निवासी अमजद खान समाजसेवी के दोनों भांजों साहिर अली खान 7 वर्ष व तौहीद खान 8 वर्ष ने पूरे दिन का रोज़ा रखकर सब्र और अल्लाह की इबादत में वक्त बिताया। कम उम्र में रोज़ा रखकर साहिर एवं तौहीद ने न सिर्फ अपनें परिवार, बल्कि आस—पास के लोगों को भी प्रेरित किया। स्वजनों के अनुसार घर के अन्य सदस्य जब रोज़ा रखकर इबादत कर रहे थे तो साहिर एवं तौहीद दोनों भाइयों का भी मन रोज़ा रखने को मचल उठा। दोनों बच्चों ने खुद रोज़ा रखने की इच्छा जताई। घर के लोगों नें उम्र को देखते हुए उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नन्हें रोजे़दार बच्चों की ज़िद के आगे उनकी एक न चली।
आखिरकार परिवार ने उसकी भावना (शौक) का सम्मान करते हुए दोनों बच्चों को रोज़ा रखने की इजाज़त दे दी। साहिर एवं तौहीद ने परिवार के साथ सहरी की और पूरे दिन धैर्य व संयम के साथ रोज़ा निभाया। नमाज़ के दौरान दोनों बच्चों नें अल्लाह की बारगाह में देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शाम को अजा़न होते ही साहिर एवं तौहीद इफ्तार कर अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया। साहिर की मां रोशनी खानम और तौहीद की मां सकीना बानो ने बताया कि रमज़ान का माहौल और घर में इबादत देखकर बेटे के मन में रोज़ा रखने की चाह जागी। बेटे का हौंसला देखकर उन्हें फ़ख्र महसूस हुआ। नन्हे रोजे़दार के पहले रोज़े पर घर में खुशी का माहौल रहा। अल्लाह दोनों बच्चों को सेहत अता फरमाये और घर के लोगों को रिज़्क अता फ़रमाए हर बलाओं से महफूज़ रखे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534