राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता और आंतरिक पवित्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को खेतासराय क्षेत्र में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान संत निरंकारी मिशन के प्रेरणास्रोत बाबा हरदेव सिंह महाराज के विचारों से प्रेरित होकर आयोजित हुआ जिनका संदेश रहा है कि बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन की शुद्धता भी उतनी ही आवश्यक है। अभियान के अंतर्गत खुटहन मार्ग पर स्थित सोंधी दशमी मैदान में ट्रस्ट के सेवादारों ने श्रमदान करते हुए व्यापक साफ-सफाई की। मैदान एवं आस-पास के क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना किया।
सफाई अभियान के उपरांत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां वक्ताओं ने स्वच्छता को केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना का भी अंग बताया। अंत में कार्यक्रम में संचालन कर रहे डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता अभियान संचालित करता है जिनका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, चिकित्सा प्रभारी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, पूर्व सभासद बृजकुमार यादव, सभासद विवेक यादव, गिरीश चंद यादव, शोभनाथ, शीला, भारत कुमार, रामकृपाल, जितेंद्र कुमार समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news