Jaunpur : ​बक्शा पुलिस ने सिंगर निलेश यादव के घर चस्पा की नोटिस

जौनपुर। बक्शा थाना पुलिस ने बीते 21 फरवरी को एक अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई विवेचना में सहयोग न करने और बयान दर्ज न कराने के कारण की गई है। अभियुक्त को 23 फरवरी तक थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह नोटिस निलेश यादव पुत्र राम अवध यादव के बेल्छा स्थित आवास पर चस्पा किया गया है। निलेश बक्शा थाने में पंजीकृत मुकदमा में वांछित हैं। इस मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 352 और 351(3) के प्रावधान लागू हैं।
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह ने अभियुक्त निलेश यादव को नोटिस के माध्यम से सूचित किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि वे वांछित हैं और भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 35 के प्रावधानों के तहत उनकी उपस्थिति आवश्यक है। अभियुक्त को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित तिथि तक बक्शा थाने में उपस्थित होकर अपराध की विवेचना नोटिस में स्पष्ट किया गया कि वे वांछित हैं और भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 35 के प्रावधानों के तहत उनकी उपस्थिति आवश्यक है। अभियुक्त को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित तिथि तक बक्शा थाने में उपस्थित होकर अपराध की विवेचना और विचारण की कार्यवाही में सहयोग करें। नोटिस का पालन न करने की स्थिति में उनके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस सख्त
बक्शा पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्रकार के खिलाफ की गयी अभद्र टिप्पणी के मामले में सख्त रुख अपना लिया है। प्रकरण में वांछित सिंगर निलेश यादव के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुये 23 फरवरी तक थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया। मामला पत्रकार देवेन्द्र खरे के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना बक्शा प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को निर्धारित तिथि तक थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का अवसर दिया गया है। यदि वह तय समय सीमा के भीतर पेश नहीं होता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534