Jaunpur : ​आंखों की स्वयं देखभाल करके उसे रखें सुरक्षित: डा. देवेन्द्र कुमार

विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गांव स्थित पंचायत भवन पर रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पहुंचे एम्स नई दिल्ली के चिकित्सक रहे नेत्र सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ नईगंज निदेव नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र यादव ने शिविर में 300 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर उचित सलाह देते हुए दवा वितरण किया। साथ ही कहा कि आखों की देखभाल हमें स्वयं करनी चाहिए। स्वस्थ खानपान ही नेत्र ज्योति का सर्वोत्तम इलाज है। जीवन के 40 वर्ष की उम्र के बाद आँखों की रोशनी का विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। जीवन के चौथेपन में मोतियाबिंद जैसी व्याधि के कारण तमाम लोग दृष्टिहीन हो जाते है। ऐसे में उन्हें समय रहतें लेंस प्रत्यारोपण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने रोगियों को नियमित आहार-विहार तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक ग्राम प्रधान मनोज यादव, मुलायम, जितेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, श्याम बिहारी यादव, राम आसरे गौतम, राम अच्छे पाल, राजेश, रमापति, विवेक यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534