Jaunpur : ​नर्मदेश्वर शिव व शनिदेव मन्दिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर व शनिदेव महराज की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार को विधि विधान के साथ भव्य पूजनोत्सव करके किया गया। इसके पहले डीजे साउंड के बीच विशाल रथ पर सभी प्रतिमाओं की आकर्षक साज सज्जा करके पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान के रूप में खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, कस्बा इंचार्ज वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल पाठक मुख्य रहे।
जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन पर स्थापित इस नर्मदेश्वर शिव मंदिर व शनिदेव महराज की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खेतासराय नगर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सैकड़ो लोगों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस चौकी परिसर से शुरू होकर थाना परिसर में गया। वहां विद्वानों द्वारा आरती उतारी गई। इसके बाद मुख्य चौराहा, पुरानी बाजार होते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर से होकर गोला बाजार होते हुए पुनः नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में आकर शोभा यात्रा समाप्त हुई।
यहां पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह चौहान के साथ खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, खुटहन प्रभारी रामाश्रय राय की उपस्थिति में काशी से आये विद्वानों ने विधि विधान से हवन पूजन करके प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया। बता दें कि इस मंदिर की स्थापना में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ निरंतर प्रयत्नशील रहे जिन्होंने इस ऐतिहासिक मंदिर की भव्यता और इसकी विशालता बनाने के लिए थाना के सभी स्टाफ व नगरवासियों को प्रोत्साहित किया था।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय,
धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, सभासद सतीश यादव, इलियास, चैयरमैन वसीम अहमद, धर्मचंद्र गुप्ता, अमित सोनकर, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री गौरव मौर्य, व्यापारी नेता मंजय गुप्ता, प्रबंधक सुरेश बिन्द, अंजू बिन्द, डॉ चंद्रजीत मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534