राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर का शुक्रवार को खेतासराय में आगमन हुआ जहाँ कार्यकार्ताओं के साथ बैठक करके आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ जनपद के माहुल में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर जनसामान्य से बड़ी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।
श्री राजभर का खेतासराय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया जहां उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से कांग्रेस पार्टी हमारे महाराज सुहेल देव राजभर का सम्मान नहीं किया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने महाराज सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज सुहेलदेव जी भारतीय इतिहास के उन महान नायकों में से हैं जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उन्होंने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि माहुल में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इतिहास, संस्कृति और सामाजिक चेतना को जागृत करने वाला होगा जिसमें देश-प्रदेश भर से लोग भाग लेंगे। यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि महान योद्धा महाराज सुहेलदेव के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होगा। कार्यक्रम में राजभर समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया, ताकि अपनी देश की सांस्कृतिक, सनातन को बढ़ावा मिले।
अंत में मंत्री श्री राजभर ने क्षेत्रीय जनता से अपील किया कि आगामी 22 फरवरी को माहुल पहुंचकर महाराज सुहेलदेव के सम्मान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायें। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, राजू बिन्द, प्रमोद राजभर, सफर शेख, राकेश राजभर, बलिहारी राजभर, सोनू बिन्द, हरेंद्र यादव, अरविंद राजभर, अश्विनी गौतम, भीम राजभर समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news