Jaunpur : तेज रफ्तार डम्फर ने आटो को मारी टक्कर, एक की हुई मौत एवं दो घायल

बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर नाला के समीप बुधवार को तेज रफ्तार डम्फर ने सवारी भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पानी भरे नाले में पलट गया। ऑटो में सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी था दो अन्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र फेरई राम अपने ससुर हीरा लाल पुत्र रामराज निवासी कजहित बडीहा मोड़ के आंख का आपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था। उनके आंख को बुधवार को उनका आंख दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था। वहां से वह घर वापस लौट रहा था।उक्त स्थान पर तेज रफ्तार मिट्टी लदे डम्फर ने ऑटो को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फिट गहरे नाले में जाकर पलट गया। उसमें सवार हीरा लाल अचेत हो गये। ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरा लाल को किसी प्रकार लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला। उसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर पहुंचाया जहां डाक्टर ने हीरा लाल को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डम्फर चालकों के रफ्तार का डर आम लोगों को प्रतिदिन महसूस होता है। लोग मिट्टी लादकर धूल उड़ाते इन डंफरों के तेज रफ्तार चाल पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है। वहीं स्कूल कालेज के बच्चे भी डरे रहते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534