Jaunpur : ​सरस्वती शिशु मन्दिर में हुई मटका फोड़ प्रतियोगिता

विपिन तिवारी @ गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में होली पर भैया—बहनों द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई। बहनों के टीम में बहन अंशिका सिंह कक्षा षष्ठ, भैयाओं के जूनियर वर्ग में भैया आयुष यादव कक्षा सप्तम ब, किशोर वर्ग में भैया अर्पित यादव नवम ब ने मटका फोड़ करके पुरस्कार प्राप्त किया। मटका फोड़ की प्रतियोगिता के लिए मटका ऊंचाई पर बांधा जाता है। भैया—बहनों को पर्ची के माध्यम से क़म निश्चित करके उनके आंख पर पट्टी बांधकर एक चक्कर घुमाया जाता है। फिर उनके हाथ में लाठी दी जाती है। उनको एक ही बार में मटका फोड़ना होता है। बहुत ही आनंद का वातावरण होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने भैया—बहनों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत करते हुए सभी को होली की शुभकामना दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534