Jaunpur : ​जेसीआई जौनपुर ने मनायी रंगभरी एकादशी

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल की अध्यक्षता में रंगभरी एकादशी, फूलों की होली का शानदार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सभी सम्मानित जेसीरेट भाभियों की शानदार उपस्थिति रही। सभी ने एक—दूसरे को गुलाल लगाकर, फूलों वाली होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की भव्यता ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर गीत, संगीत, नृत्य आदि का ऐसा समां बनाया कि सभी झूमने पर मजबूर हो गये। इस अवसर पर मीनू श्रीवास्तव, श्रुति साहू, श्रद्धा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, रविंदर कौर, सुधा जायसवाल, पूनम जायसवाल, हर्षिता मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जायसवाल ने किया। अन्त में श्रृति साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534