Jaunpur : ​खान—पान ही नेत्र ज्योति जीवन का सर्वोत्तम इलाज: डा. देवेन्द्र कुमार

विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के लेदुका बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुँचे एम्स नई दिल्ली के चिकित्सक रहे नेत्र सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ नईगंज निदेव नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र यादव ने शिविर में करीब 250 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर उचित सलाह देते हुए दवा वितरण किया।
इस मौके पर डॉ. देवेन्द्र ने कहा कि स्वस्थ खानपान ही नेत्र ज्योति जीवन का सर्वोत्तम इलाज है। जीवन के 40 वर्ष की उम्र के बाद आँखों की विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। जीवन के चौथेपन में मोतियाबिंद जैसी व्याधि के कारण तमाम लोग दृष्टिहीन हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें समय रहते लेंस प्रत्यारोपण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने रोगियों को नियमित आहार-विहार तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए। नेत्र ज्योति को दुरुस्त रखना हम सब की प्रमुख जिम्मेदारी है।
शिविर में डॉ. एमपी यादव, डॉ. एसपी यादव ने भी मरीजों का उपचार किया। इस दौरान आयोजक ग्राम प्रधान विजय यादव, शिवाकांत यादव, मुन्ना यादव, शिवा, जवाहर लाल यादव, राम अवतार मौर्या, मनोज यादव, सत्य प्रकाश मिश्र, जितेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534