Jaunpur : ​पुलिस पर महिला की पिटाई करने का लगा आरोप, पिटाई से बिगड़ी महिला की हालत

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की समोपुर खुर्द गांव में पुलिस द्वारा महिला की पिटाई करने का आरोप लग रहा है। मामला को किस प्रकार से प्रकाश में आया है कि उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश यादव से पाटीदारों का जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर कुछ विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष द्वारा डायल 112 की पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर चली गई। परिजनों का कथन है कि कुछ देर बाद शिकारपुर पुलिस चौकी थाना सरायख्वाजा की पुलिस मौके पर पहुंची और ओम प्रकाश की पत्नी सुशीला देवी 50 वर्ष की पिटाई कर दिया। पुलिस की पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई और उसे परिवार द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534