डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। बच्चे मन के सच्चे वाली कहावत शनिवार को स्थानीय क्षेत्र में चरितार्थ हुई। एक स्कूल के नौनिहाल को रास्ते में गिरी ओपो कंपनी की मोबाइल मिली जिसे वह थाने ले जाकर जमा कर दिया। बच्चे की ईमानदारी देख हेड कांस्टेबल राधेश्याम ने उन्हें 250 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। घटना समोधपुर के पास हुई। स्कूल से लौट रहे बच्चों ने मोबाइल उठाकर थाने पहुंचाया। हेड कांस्टेबल ने मीडिया के जरिए मालिक तक सूचना पहुंचाई। डीह असरफाबाद के राजन सिंह ने मोबाइल प्राप्त कर नौनिहालों व पुलिसकर्मी का आभार जताया। इलाके में बच्चों की ईमानदारी की चर्चा जोरों पर है।
Jaunpur : नौनिहाल ने दिखायी ईमानदारी की मिसाल, हेड कांस्टेबल ने किया पुरस्कृत
byJaunpur Live
-