Jaunpur : ​आशीर्वाद हॉस्पिटल एण्ड ऑर्थो केयर ने आयोजित किया मेगा हेल्थ कैम्प

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। नगर के दादर पुल बाईपास पर स्थित प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर क्लीनिक पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में लखनऊ एसजीपीजीआई के विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अंशुमन सिंह ने सैकड़ो मरीजों की जांच करके निशुल्क दवा वितरण किया। हृदय रोग से संबंधित अन्य जांचों पर भी भारी छूट का लाभ दिया गया। मेगा हेल्थ कैंप में डॉक्टर अंशुमन सिंह की उपस्थिति के कारण अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगने लगी थी। मरीजों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया की अस्पताल का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इसके कारण हमें दूर—दराज के बड़े शहरों में ना जाकर वही चिकित्सीय सुविधा यहां पर उपलब्ध हो जा रही है जिसके कारण समय के साथ धन की भी बचत हो रही है। कैंप में डॉ सुनील सिंह, डॉ. फैजुल्लाह, डॉ रहमत, डॉ रुकैया ने भी मरीजों की जांच करके उन्हें नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जिससे दूर-दराज से आए मरीज संतुष्ट दिखाई दिये। व्यवस्था बनाए रखने में अस्पताल स्टाफ फैज, शिवम, अरुण वर्मा, आरिफ, शालू अंशिका आदि लगे रहे। कार्यक्रम में बृजेश जायसवाल एवं एडवोकेट केशव राय आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534