Jaunpur : रामघाट पर होगा विशाल भण्डारा, आयोजन को लेकर हुई बैठक

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के पचहटियां में स्थित अन्त्येष्टि स्थल रामघाट पर महाशिवरात्रि पर्व को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी को लेकर शनिवार को बाबा मुक्ति धाम रामघाट पर बैठक हुई जहां उपस्थित कार्यक्रम संयोजक/उपाध्यक्ष सूरज चौहान ने आह्वान किया कि दूर—दराज से लोग भंडारे में उपस्थित होकर महाप्रसाद आकार ग्रहण करें। दोपहर 3 बजे से चलने वाला यह विशाल भंडारा प्रभु की इच्छा तक देर रात तक चलता रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहयोगी सूरज चौहान सहित अन्य सदस्यों के साथ तैयारी में जुट गये हैं। इस अवसर पर रतन चौहान, प्रेम चौहान, भंटूल चौहान, साजन शर्मा, राजित चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534