विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड करंजाकला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर "हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव" कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव (सहायक अध्यापक) ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यालयों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डा. पटेल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत करंजाकला, समस्त एआरपी करंजाकला, डॉ. मनोज सिंह, दिनेश मौर्य, नीतीश सिंह, डॉ. रामसिंह, शैलेंद्र पाल, मोहम्मद हाशिम, वंदना सरकार, बबिता सिंह, विजयलक्ष्मी यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news