बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। देश को बाबा साहब भारत रत्न भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी को बराबरी का अधिकार दिया। उक्त बातें गुरुवार को सिरकोनी ब्लॉक के सैदपुर गांव में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्धि व संत रविदास के मूर्ति का अनावरण करने के पश्चात पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया। सरकार ने उन्हें भार तरत्न देकर उनके प्रति अपनी सोच को दिखाया। आज सरकार विकास के कार्यों को बिना भेदभाव के जिस प्रकार से अंजाम दे रही है। गरीबों के विकास का जितना कार्य केंद्र की सरकार ने 2014 से तथा 2017 से प्रदेश की सरकार ने किया, उसे कोई भी नकार नहीं सकता। अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। उनके विचारों से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने कहा कि समाज में छुआछूत को खत्म करने का बहुत बड़ा योगदान बाबा साहब अंबेडकर का रहा। साथ ही समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहब अंबेडकर ने एक ऐसा संविधानिक व्यवस्था को दिया है जिससे हम समाज में कहीं सिर उठाकर बात कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामजतन गौतम तथा संचलान विजय गौतम ने किया। इस अवसर पर रामवचन गौतम, नीरज सिंह, विनय कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चन्द्र जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, गोलू सिंह, साधु सिंह, शशिकांत पाठक, प्रमोद बरनवाल पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत जफराबाद, राजमणि गौतम, रामधनी गौतम, समरु राम, शीत कुमार, अमरनाथ गौतम, बीरबल कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news