सोनू गुप्ता @ मडियाहूं, जौनपुर। एक प्रमुख समाचार पत्र के तहसील संवाददाता रोहित पटेल के पिता शिव बहादुर पटेल निवासी हथेरा नयेपुर का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दुःखद समाचार से स्तब्ध रह गया। परिजनों के अनुसार शिव बहादुर जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने पर उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई और उपचार के दौरान ही उन्होंने सोमवार की रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
लोगों के अनुसार शिव बहादुर जी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और सामाजिक सोच के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते थे और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही। उनके निधन से न केवल परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुःखद अवसर पर पत्रकार साथियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिव बहादुर जी का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका सादा जीवन, सहज व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकार सदैव लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news