अरविन्द यादव @ मीरगंज, जौनपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन की दिशा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को थाना मीरगंज परिसर में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को बाल विवाह से होने वाले गंभीर सामाजिक, कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के मैरिज हॉल संचालक, बैंड पार्टी, डीजे एवं टेंट हाउस संचालक, ग्राम प्रधान, स्थानीय पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। इन सभी वर्गों की उपस्थिति से यह स्पष्ट संदेश गया कि बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बाल विवाह से उत्पन्न होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि कम उम्र में विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, कुपोषण, घरेलू हिंसा और गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। यह भी स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन गंभीर अपराध है जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई कि वे न स्वयं बाल विवाह कराएंगे और न ही किसी प्रकार से इसमें सहयोग करेंगे। साथ ही कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर बिना किसी भय के तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करेंगे।पुलिस प्रशासन ने भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि बाल विवाह कराने, उसमें सहयोग करने या उसे छिपाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अन्त में सभी प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से पूर्णतः मुक्त कराने का संकल्प लिया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news