Jaunpur : ​साहब, पट्टीदार लेखपाल को मिलाकर जबरन जमीन पर कर रहे कब्जा

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी मिन्ता देवी पत्नी जयहिंद मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंच उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को पत्रक सौंप आरोप लगाया कि परिवार के भरण पोषण के लिए पति बाहर रहते है। एसडीएम न्यायालय में बंटवारे का वाद दाखिल है जिसकी सुनवाई बुधवार को है। बावजूद इसके भी मेरे पट्टीदार द्वारा हल्का लेखपाल को मिलाकर जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे है। मना करने पर फौजदारी पर आमादा है। साथ ही जनवरी माह में डोभी तहसीलदार द्वारा आदेश किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसे देखते हुए जयहिंद बनाम गावसभा के निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखना न्यायहित में है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534