Jaunpur : हिन्दी भाषी फाउण्डेशन ने अब तक कराये 128 लोगों का नि:शुल्क आपरेशन

जौनपुर। हिन्दी भाषी फाउण्डेशन द्वारा समाजसेवा के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा जनपद में तिलक स्मारक इंटर कॉलेज (8 एवं 9 फरवरी 2025), इंटर कॉलेज पट्टी नरेंद्रपुर (9 नवम्बर 2025) तथा जूनियर हाईस्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिडिया (8 फरवरी 2026) में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किये गये जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 128 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया जा चुका हैं। ज़रूरतमंद लोगों को मुफ्त दवा, चश्मा वितरण का कार्य भी किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि संस्था समाजसेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखेगी। भविष्य में भी जौनपुर में ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।
फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करती रहेगी। फाउंडेशन का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति आंखों की समस्या के कारण अंधकार में न रहे। इस अवसर पर पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम राजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप सोनी, प्रदीप मास्टर सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अपने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन इन सभी के सहयोग से ही सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534