Jaunpur : ​मडियाहूं विद्युत उपकेन्द्र का ऊर्जा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

सोनू गुप्ता @ मड़ियाहूं, जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने मिर्जापुर से सुल्तानपुर जाते समय स्थानीय विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था, फीडरों की स्थिति तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। मंत्री जी ने उपकेंद्र के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुये संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान लॉग शीट भरने में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुये संबंधित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये।
मौके पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के अनुपस्थित पाए जाने पर मंत्री जी ने इस पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं औचक निरीक्षण से काफी देर तक विभाग में हड़कम्प मचा रहा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534