सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर कोइरीडीहा बाजार के पास बुधवार को करीब 11 बजे कार ऑटो की टक्कर से दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार एक ऑटो रिक्शा सवारी लेकर जौनपुर-शाहगंज मार्ग से जौनपुर शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो कोइरीडीहा बाजार के पास पहुंचा तभी शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ गुप्ता व खेतासराय निवासी 55 वर्षीय गुलाब गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में खेतासराय निवासी नीतू (38), आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी निलेश (22) तथा कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा निवासी इस्तेखार (22) शामिल हैं जिनका उपचार चल रहा है।
वहीं हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे थाना प्रभारी अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं घायलों का उपचार हो रहा है। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।

Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
Jaunpur News in Hindi