Jaunpur : ​​ ​नामित पंकज श्रीवास्तव को स्वजातीय बन्धुओं ने दी बधाई

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव को नगर पालिका परिषद जौनपुर का नामित सभासद मनोनीत किये जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी जा रही है। इसी क्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने पंकज जी के घर पहुंचकर उनको बधाई दिया। बधाई देने वालों में महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, शिवांशू श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, संगठन सचिव दीपक श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बिजेन्द्र खरे, संरक्षक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे। सभी ने एक स्वर में पंकज जी के समाजसेवा एवं अथक परिश्रम का यह पद प्रतिफल है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534