जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह 'आगाज़-26' घनश्याम दास बगीचा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक यादव, मुख्य वक्ता जेसीआई सेनेटर अनिल सिंह, ज़ोन प्रेसिडेंट जेसीआई सेनेटर गौरव सेठ, विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डलायुक्त आलोक सेठ, विशेष अतिथि संजय गुप्ता एवं सोमेश्वर केसरवानी तथा अधिष्ठान अधिकारी विनायक गुप्ता की उपस्थिति में जेसीआई सेनेटर शिवेन्द्र गुप्ता ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ पद की शपथ लिया।
इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश केशरवानी ने वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए तथा अपने अध्यक्षीय प्रतिवेदन के माध्यम से अपना कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान ढोल-ताशों और आतिशबाजी के बीच शिवेंद्र गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया जहाँ सदस्यों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया और पूरा वातावरण उल्लास से गूंज उठा।
वहीं मुख्य अतिथि डॉ. आलोक यादव ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा समाज को नई दिशा देती है और वे हमेशा जौनपुर युवा के साथ खड़े रहेंगे। विशिष्ट अतिथि आलोक सेठ ने कहा कि जौनपुर युवा के सदस्यों में वह जज़्बा और हुनर है जिसके बल पर यह संगठन समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है तथा एक मजबूत टीम के रूप में अपनी सदस्य संख्या भी बढ़ा सकता है। मंडल अध्यक्ष गौरव सेठ ने टीम की सराहना करते हुए बताया कि जेसीआई ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण टाई-अप किए हैं जैसे मेदांता हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल एवं ताज होटल जिससे संस्था के प्रत्येक सदस्य को और अधिक अवसर एवं नई दिशा मिलेगी।
मुख्य वक्ता अनिल सिंह एवं अधिष्ठान अधिकारी विनायक गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को नेतृत्व और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सोमेश्वर केसरवानी ने अवनीश जी के कार्यकाल की सराहना करते हुये शिवेंद्र गुप्ता को आगामी सत्र के लिये बधाई दिया। संस्थापक अध्यक्ष आकाश केसरवानी ने संगठन की उपलब्धियों और युवा सदस्यों की ऊर्जा की सराहना किया।
इसी क्रम में स्वीकृति भाषण में अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने संगठन को और सशक्त बनाने, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा समाज के लिए सार्थक सेवा कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही वर्ष भर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के विशेष प्रोजेक्ट की घोषणा किया। कार्यक्रम का संचालन श्रेयश जायसवाल एवं हर्षित केसरवानी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मंडल अधिकारी शिवम सिंह, मंडल की प्रथम महिला जूही वर्मा, अध्याय की प्रथम महिला दीक्षा अग्रहरि, रश्मि केसरवानी, सौम्य केशरी, उपाध्यक्ष कार्तिक सेठी, अभिषेक अग्रहरि, प्रियांशु साहू, प्रभात भाटिया, शैंकी प्रधान, स्वतंत्र मौर्य, अमन अस्थाना, सर्वेश सिंह, मोहित नयन श्रीवास्तव, अमिता सोनी, कौशल यादव, ऋषभ यादव, अतुल श्रीवास्तव, सूर्यान्क साहू, मोहित साहू, चिराग साहू, आर्यन सेठ, अभिषेक बैंकर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता के पिता पारसनाथ अग्रहरी एवं माता प्रेमशीला अग्रहरी भी उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news