विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय बाजार में मंगलवार की देर रात्रि आयोजित श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में हजारों भक्तों की भारी भीड़ रही। भव्य सजा खाटू श्याम दरबार में पहुँचे भक्तों ने श्रद्धा के साथ हाजिरी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम रहा। भजन संध्या से पूर्व भक्तों द्वारा शाम को निशान यात्रा निकाली गई। खाटू वाले श्री श्याम महोत्सव के द्वितीय वर्ष भव्य दरबार में सबसे पहले अखंड ज्योति के साथ छप्पनभोग लगाया गया।
कानपुर से पहुँचीं भक्ति गायिका मांसी त्रिवेदी ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो फिर कौन सुनेगा एवं मेरा सावरिया आएगा खाटू वाले राहुल सांवरा सुना भक्तों को भाव—विभोर कर दिया। हारे को सहारे की जरूरत बता दिल्ली से आये भक्ति गायक राहुल सांवरा ने कदम-कदम पर रक्षा करता घर-घर करें उजाला खाटू वाला की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए भक्तों का मंत्र—मुग्ध कर दिया।कोलकाता से आये अभिषेक शर्मा, लखनऊ से योगेश सिंह एवं शाहजहांपुर से पहुँचे शिवांग पाठक ने देर रात्रि तक भक्तिमय संगीत से लोगों को आनन्दित कर दिया। इस दौरान डॉ. पारसनाथ निगम, रामनाथ निगम, डॉ. अजय निगम, रिंकू निगम, टिंकल निगम, रसेदार सेठ आदि का सहयोग रहा जबकि व्यवस्थापक के रूप में हेमन्त सेठ, आशीष जायसवाल, कुंदन सेठ, अंकित जायसवाल, पप्पू उमर वैश्य आदि का विशेष योगदान रहा।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news