शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित फ़रीदुल हक़ मेमोरियल पी.जी. कॉलेज सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन बुधवार को बड़े उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि के रूप में सर सैय्यद इंटर कॉलेज सबरहद के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रिंका गौतम और एकता चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को प्राचार्य और मुख्य अतिथि ने बैच एवं डायरी वितरित करके शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त मंच है जिसके माध्यम से समाज में एकता, सहिष्णुता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद यादव, शाहबाज आलम, डॉ. संजय यादव, शोयब अख्तर, आदित्य, अंशिका, सपना, नेहा, काजल, चांदनी, शमा, सिमरन खान, सानिया आलम, शबनम बानो, संजना, नूरा सबा, शिफा खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
Jaunpur News in Hindi