Jaunpur : ​​दिव्यांग बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये लगा शिविर

जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन और फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में दिव्यांग बच्चों के इलाज हेतु फिजियोथैरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट कैंप का आयोजन हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम संस्था के उपाध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता ने प्रयागराज से आये डा. त्रिभुवन सिंह, विशेष शिक्षिका हेमू जी ने ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट डॉ दीक्षा श्रीवास्तव व डा. राजेश कुमार ने डा. महिपाल सिंह को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया।
शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने आये समस्त अभिभावकों को सेरेब्रल पाल्सी से सम्बन्धित जानकारी दिया और सेरेब्रल पाल्सी के 15 बच्चों का फिजियोथैरेपी करके डा. महिपाल सिंह ने सेरेब्रल पाल्सी के बच्चों के माता—पिता व स्कूल की समर्पित शिक्षिका हेमू जी को बच्चों की व्यावहारिक रूप से फिजियोथैरेपी करके गहरायी से समझाया। साथ ही बताया कि कौन सा प्रभावित अंग फिजियोथैरेपी करते समय कितना दबाना या मोड़ना है।
फिजियोथैरेपी सेशन के उपरान्त सभी चिकित्सकों एवं आगंतुकों ने मिलकर के सभी बच्चों को भोजन कराया। मां फाउंडेशन की तरफ से राजेश स्नेह ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता, विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा व कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव को उनके द्वारा दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु किये जा रहे कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डा. अपूर्व सिंह ने सभी चिकित्सकों व आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मां फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. संदीप गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, रौनक गुप्ता, सिंधु यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534