सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के खोजनापुर गांव निवासी एक युवती ने अपने पति पर दूसरे औरत को रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दिया है। वह 4 वर्ष से अपनी पुत्री के साथ मायके में रह रही है। युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
बता दें कि गांव निवासी कल्पनाथ की पुत्री सविता की शादी 21 मार्च 2018 में बक्सा के मझौली निवासी नीरज कुमार से हुई थी। 2021 में सविता को पुत्री पैदा हुई थी। जब पुत्री पैदा हुई तो सविता को नीरज जौनपुर शहर के एक किराये के कमरे में लेकर रहता था।हालांकि की कुछ दिन बाद वह सविता को छोड़कर चला गया। सविता ने कई बार फोन किया लेकिन वह नहीं आया। सविता मायके वालों से कमरे का किराया दिलवाकर 12 सितंबर 2021 से मायके आकर रहने लगी। उसके बाद सविता के परिजन नीरज को कई बार बुलाये परन्तु वह नहीं माना। वह एक निजी अस्पताल में वाहन चलाता है।सविता ने बताया कि नीरज का एक महिला से सम्बन्ध है। वह मोबाइल से प्रतिदिन सविता व उसके माँ—बाप को गाली देता है। वह महिला भी उसके साथ गाली देती है। सविता ने बताया कि वह महिला थाने सहित पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं नीरज उसके मायके तक आकर धमकी देता है तथा वह महिला भी उसके साथ रहती है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news