बदलापुर, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बदलापुर तहसील इकाई की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से महराजगंज के पत्रकार अखिलेश यादव को अध्यक्ष, सुशील श्रीवास्तव को महामंत्री, भ्रमर यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान अतिथि जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि किसी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य हैं। संगठन कोई छोटा—बड़ा नहीं होता। इसी क्रम में नवचयनित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों ने जो भरोसा जताया है, उनके सहयोग के लिये आप लोगों के साथ हमेशा तैयार मिलूंगा।
संगठन द्वारा सर्वसम्मत से पवन सोनी, ओम प्रकाश सेठ उपाध्यक्ष, सूरज जायसवाल, संदीप गुप्ता महामंत्री, पंकज बिन्द, राम आसरे मौर्य, प्रशांत तिवारी मंत्री, प्रमोद सिंह कोषाध्यक्ष, कुलदीप विश्वकर्मा संगठन मंत्री, दिलशाद प्रचारक मंत्री, अरविन्द मिश्रा संप्रेक्षक, पंकज, सूरज सदस्य निर्वाचित किये गये। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव लक्ष्मी नारायण मौर्य, जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र सहित सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news