जौनपुर। प्रार्थना इण्टरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ राम आसरे सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ अजय दुबे, संस्थाध्यक्ष थल सेना से अवकाशप्राप्त सूबेदार मेजर फूलशंकर शुक्ल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शुक्ल, विद्यालय परिवार के संरक्षक थल सेना से अवकाशप्राप्त ऑनरेरी कैप्टन योगेश शुक्ल तथा प्रबंधक तरुन शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कक्षा नर्सरी के छात्र/छात्राओं ने जहां तू ही तो एक जन्नत मेरी गीत पर अपना मनमोहन प्रदर्शन किया तो वहीं कक्षा एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने मोबाइल के दुरुपयोग पर एक अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत करके अद्भुत संदेश दिया।
वार्षिकोत्सव समारोह में जहां छात्र-छात्राओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, वहीं पूर्व सैनिक परिषद के कैप्टन एके पांडेय, नायब सूबेदार डीके सिंह, नायब सूबेदार राकेश सिंह, सूबेदार पन्ना लाल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग कार्याध्यक्ष कुंवर दुबे, जिलाध्यक्ष अजय पांडेय वरिष्ठ पत्रकार, डॉ महेश गिरी, शशिभूषण दुबे, अखिलेश तिवारी, हर्ष सिंह, पंकज सिंह, प्रेमचंद शुक्ल, हरिशंकर शुक्ल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृतिका दुबे कक्षा 3 तथा काव्य यादव कक्षा 2 ने सफलतापूर्वक किया। उनके इस अद्भुत संचालन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रेमचंद शुक्ल ने दोनों बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार के उत्तरोत्तर विकास के लिए अपनी शुभकामना देते हुये बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ ऋषभ रंजन तिवारी, विनीत तिवारी, किशन शुक्ल, केशव शुक्ल, संदीप कुमार सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, यातायात विभाग के कर्मचारीगण, विद्यालय की परिचायिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थाध्यक्ष सेना से अवकाशप्राप्त सूबेदार मेजर फूलशंकर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रबंधक तरुण शुक्ल ने सभी के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया। अच्छे कार्यों के लिये विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित भी विद्यालय परिवार की तरफ से किया गया। वहीं विद्यालय में अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी अंक प्रमाण पत्र दिये गये।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news