Jaunpur : मैनेजमेंट गुरू ने लगवाया मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल कोपा पतरही के प्रांगण में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन हुआ। स्कूल के डायरेक्टर मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन की सोच है कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसको ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट गुरु और समाजसेवी मिथिलेश यादव फौजी ने स्कूल के रिजल्ट वितरण कार्यक्रम के दिन ही छात्र छात्राओं, अभिभावकों सहित समस्त क्षेत्रवासियों के निःशुल्क स्वास्थ जांच के लिए एक विशाल शिविर का आयोजन किया।
पॉपुलर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एके कौशिक एवं इनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री प्रसूति आदि रोगों की निशुल्क जांच की गई। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आये विशेष डॉक्टरों की टीम ने छात्र छात्राओं अभिभावकों और क्षेत्रवासियों की आंखों का निशुल्क जांच किया। संस्था के द्वारा और मैनेजमेंट गुरु के प्रोत्साहन से समाजसेवी मिथिलेश यादव फौजी ने अपने मिशन दृष्टि के तहत कई हजार लोगों के आंखों की जांच कराया और लगभग 1400 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन कराकर उनके आंखों की रोशनी लौटाया है।
शिविर के सफल आयोजन में प्रिंसिपल डॉ. संजय मिश्रा, डॉ संजय यादव, डॉ. संतोष यादव, राहुल यादव, संतोष गोंड, संत यादव, इंद्रसेन यादव, पंकज मिश्रा, परमेश पाल, प्रवेश प्रजापति, मनीष यादव, आलोक, अमित, देवेश, ओंकार आदि को महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534