Jaunpur : जिला सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसंबर तिमाही के कार्यों की समीक्षा एवं मार्च तक किये गए कार्यों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक एवं बैंकर्स समिति की बैठक हुई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने बैंक एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा किया। साथ ही ऋण जमानुपात की चर्चा करते हुये इसे बढ़ाने के प्रयास पर चर्चा किया। वहीं कहा कि यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक को विशेष रूप से ऋण जमा अनुपात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में काम कर रहे प्रत्येक बैंक शाखाओं एवं बैंक एटीएम की समीक्षा करते हुये बैंक मित्रों के कार्य की समीक्षा किया। साथ ही वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान को सरकार प्रायोजित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एन.आर.एल.एम. सहित सभी सरकार प्रायोजित योजना में समस्त बैंक एवं विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने निर्देशित किया कि जनपद में कृषि ऋण वितरण/मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बैंक शाखा प्रबंधक ऋण उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करें जिससे जिले के घटक ऋण जमा अनुपात में बेहतर वृद्धि हो। बैठक में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक जीतेन्द्र मोरे, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड राम अवध यादव वित्तीय सलाहकार कमलेश यादव, निदेशक आर सेटी, जिला समन्वयक यूनियन बैंक गौरव कुमार सहित जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534