जौनपुर। शाही किला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव ने अपने विधायक निधि से कुल 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने दिव्यांगजन से संवाद करते हुए उनके कुशलक्षेम पूछा तथा माला पहनाकर तथा मिष्ठान के साथ ही मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करके रवाना किया।
इस मौके पर मंत्री जी ने कहा कि दिव्यांगजन को शसक्त बनाने हेतु शासन प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि विधायक निधि के तहत 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित किया गया जिसमें मृदुल अवस्थी, दिनेश कुमार, मोहन, जितेंद्र, गुलाब चंद विश्वकर्मा, कुलदीप गौतम, निफिकिर यादव, पवन पांडेय, चंदन सिंह, रजनीश कुमार शामिल रहे।इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news