चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती द्वारा नगर के श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में नववर्ष महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या धाम में विराजमान रामलाल के बाल स्वरूप का चित्रांकन करने वाले एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा एवं काशी प्रांत के सह महामंत्री सुनील सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन, संस्कार भारती के ध्येय गीत एवं शंखनाद से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता प्रदीप जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, मनोज अग्रहरि, शशांक सिंह रहे। कार्यक्रम का आकर्षण सुंदर रंगोली रही जिसे संस्था के राजकुमार कसेरा, मुकेश कसेरा, जय कुमार, आनंद प्रेमी आदि ने मिलकर बनाया।
बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय कत्थक कलाकार रविशंकर मिश्र, माता प्रसाद मिश्र व ममता टंडन ने शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति दी। मथुरा से आईं डॉ. सीमा मोरवाल एवं उनकी टीम ने मथुरा चरकुला एवं ब्रज की लट्ठमार होली, मोर नृत्य आदि किया। स्थानीय बच्चों द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन संदीप जायसवाल एवं सुशील सेठ ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक सर्वेश चौरसिया एवं महामंत्री वीरेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दिलीप जी, संस्थागत सभी पदाधिकारी, सदस्य, मातृशक्ति, नगर की माताओं, पुरुषों, बच्चों की उपस्थिति रही।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news