अजय विश्वकर्मा @ जौनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ के अधीन संचालित योजनाओं में से छात्रावास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु विभिन्न चरण का चयन परीक्षण आयोजित किया जायेगा। श्रेष्ठता एवं रिक्त स्थान के सापेक्ष शिविर में चयनित खिलाड़ियों का चयन प्रदेश में संचालित विभिन्न 16 खेलों में बालक/बालिका वर्ग में किया जायेगा। जनपद स्तर का चयन परीक्षण जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाॅकी, वाॅलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टी0टी0 बालक वर्ग में 23 मार्च को होगा। जनपदीय बालिका जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाॅकी, वाॅलीबाल, बैडमिण्टन, टी0टी0 का चयन परीक्षण 24 मार्च को आयोजित किया जायेगा। जनपदीय बालक क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, जूडो तथा हैण्डबाल का चयन परीक्षण 25 मार्च को आयोजित किया जायेगा।
जनपदीय बालिका कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स तथा हैण्डबाल का चयन परीक्षण 26 मार्च को आयोजित किया जायेगा। उक्त समस्त जनपद स्तरीय चयन परीक्षण इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। जनपद स्तर पर सफल खिलाड़ी निर्धारित तिथि को मण्डलीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग करेंगे तथा मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही 3 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने राज्य स्तरीय चयन परीक्षण/प्रतियोगिता में अपने मण्डल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर एवं मण्डल स्तर पर खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर प्रतिभाग करेंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर लाग-इन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म पूर्ण रूप से स्पष्ट शब्दों में भरा जायेगा। आवेदन पत्रों को भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क को आनलाइन खेल साथी पोर्टल के माध्यम से बैंक/कोषागार में जमा किया जायेगा। खिलाड़ी की आयु की गणना 1 अप्रैल से की जायेगी। जिम्नास्टिक एवं तैराकी में 12 वर्ष से कम के खिलाड़ियों का परीक्षण होगा तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 29 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। मण्डल स्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर खिलाड़ियों की जैविक आयु का अध्ययन करते हुए चयन किया जायेगा। प्रत्येक स्तर पर चयन शारीरिक दक्षता, खेल कौशल एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण खिलाड़ियों का ही खेल कौशल एवं खेल प्रदर्शन का परीक्षण लिया जायेगा जो भी खिलाड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षण को उत्तीर्ण नहीं करेंगे उनका चयन नहीं किया जायेगा। खेल साथी ऐप पर आवेदन-पत्र एवं चयन प्रक्रिया के सम्बन्ध में समस्त सूचना उपलब्ध है। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है इसके अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश देकर विभिन्न खेलो में नियमित रूप से खेलों के विषेश प्रशिक्षण के साथ ही पढ़ाई, आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करते रहे हैं। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन/ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। इस आशय की जानकारी
चन्दन सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news